लेखनी प्रतियोगिता -20-Feb-2023 धर्म और विज्ञान
शीर्षक-धर्म और विज्ञान
धर्म और विज्ञान दोनों है धुरी,
इनके बिना तथ्यता अधूरी।
धर्म संस्कृति का करता बढ़ावा,
विज्ञान तकनीकी सिखाता।
धर्म से आस्था बढ़ती,
आस्था से सफलता मिलती।
धर्म किताब है विज्ञान उसका कवर है।
एक दूसरे के बिना कभी न चलते,
दोनों एक-दूसरे पर निर्भर रहते।
धर्म प्यार भावना सिखाता,
विज्ञान कर्म करना सिखाता।
धर्म भक्ति परखता है,
विज्ञान शक्ति निर्भरता है।
यही धर्म और विज्ञान है,
जीवन का दोनों सार है।
धर्म आस्था सिखाता,
विज्ञान मूल मंत्र बताता।
धर्म मन की तकनीकों को करता विकसित,
विज्ञान जीवन की तकनीकों का करता निर्मित।
एक दूजे के बिना जीवन है व्यर्थ,
इन्हीं से है जीवन का अर्थ।
लेखिका
प्रियंका भूतड़ा
Sushi saxena
22-Feb-2023 07:34 PM
बेहतरीन
Reply
Abhinav ji
21-Feb-2023 07:36 AM
Very nice 👌
Reply
Shashank मणि Yadava 'सनम'
21-Feb-2023 05:34 AM
बहुत ही सुंदर सृजन
Reply